आयुर्वेद में हजारों सालो से इस्तेमाल होने वाले इस पदार्थ के चमत्कार के बारे में सायद आप सभी ने सुनाही होगा। पर आज हम आमतौर पर हर घर में पाई जाने “फिटकरी (तुरटीचे)” क्या है, प्रकार, उपयोग और फिटकरी का रासायनिक सूत्र (fitkari ka sutra kya hai) के बारे में पूरी जानकारी जानेंगे।
नमस्कार दोस्तों www.mysecretguide.com में आप लोगो का तहे-दिल से स्वगत है। आज हम जानेगे फिटकरी क्या है, फिटकरी कैसी होती एवं कितने प्रकार की होती, उनके उपयोग और फायदे (what is Alum, Benefits and uses of Alum) के बारे में जानेगे क्यों की आज-कल कोरोना के चलते यह पदार्थ काफी चर्चा में रहा है।
फिटकरी (Fitkari) क्या है और फिटकरी कैसे दिखती है? (What is Alum)
सबसे पहले हम जानते है की आखिर फिटकरी होता क्या है? fitkari (Alum) एक रंगहिन् और गंधहिन् पदार्थ होता है मतलब हम इस का रंग देखे तो कोई रंग नहीं होता साथ ही इसकी कोई गंध भी नहीं होती।
इसका रासायनिक नाम “potassium aluminum sulphate (पोटेसियम एल्युमीनियम सल्फेट)” कहलाता है। और इग्लिस में इसे Alum के नाम से जाना जाता है।
आमतौर पर उसका उपयोग घर के पानी को शुद्ध करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है पर इस के और भी कई सारे चमत्कारिक उपयोग है। (Fitkari se pani kaise saaf kare!)
बचपन में हम लोगो ने देखा होगा की हमारे घर के बूढ़े होते थे या फिर कई लोग दाढ़ी (shaving) करने के बाद चेहरे पर फिटकरी रगड़ते थे। उसे लगाने का कारन होता क्या था?
शेविंग करने के बाद फिटकरी लगाने का कारन बस इतना था की दाढ़ी करते समय अगर कही कट जाता था तो फिटकरी antiseptic का काम करती थी और बहते हुए खून को रोक देती थी। साथ ही शेविंग करने के बाद जो जलन वगेरे होती थी उसे वह ठीक कर देती थी।
एक और इसका सबसे अच्छा फायदा था की वह हमारे चेहरे से झुरिया हटाने में भी मदद करती है। ऐसे ही कई सारे बेहतरीन और चमत्कारिक गुणों से भरपूर होती है फिटकरी तो चलिए उनके जो उपयोग है उनके बारे में बात करते है।
फिटकरी कैसे बनती है? (Fitkari ka nirman kaise hota hai?)
Fitkari ka nirman: बहुत पहले फिटकरी, ऐलम शेल से बनायी जाती थी जो फिटकरी पत्थर के हवा में भंजन, निक्षालन और क्रिस्टलीकरण से प्राप्त होती है। एलुमिनो फेरिक के विलयन पर पोटैशियम सल्फेट की क्रिया से भी फिटकरी प्राप्त हो सकती है।
घर पर फिटकरी बनाने की पूरी प्रक्रिया
- सबसे पहले आधा कप गर्म पानी को जार में डालें।
- अब इसमें फिटकरी पाउडर डालकर मिलाएं।
- पेपर टॉवेल या कॉफी फिल्टर पेपर से जार को थोड़ा सा ढ़क दें ताकि उसमें धूल ना जा सके।
- कुछ घंटों बाद आप जार में छोटे-छोटे फिटकरी के टुकड़े देख सकेंगे।
- फिटकरी के इन छोटे टुकड़ों को बड़ा करने की प्रक्रिया भी बहुत आसान है।
- इसके लिए आपको ये प्रक्रिया अपनानी होगी
- पेपर टॉवल से फिटकरी के छोटे टुकड़ों को सुखा लें।
- अब इन टुकड़ों को धागे से बाँध दें।
- धागे के दूसरे सिरे को लकड़ी से बांध दें।
- अब इसे गर्म पानी में डालें, जिसमें फिटकरी पाउडर डाला हुआ है।
- पेपर टॉवेल या कॉफी फिल्टर पेपर से इसे ढ़क दें और कुछ दिनों के लिए ऐसे ही छोड़ दें। बीच-बीच में इसे चेक करते रहें।
- कुछ दिनों बाद आप देखेंगे कि आपकी फिटकरी बनकर तैयार हो गयी है।
फिटकरी का रासायनिक सूत्र एवं नाम क्या है? (Fitkari ka sutra kya hai)
फिटकरी का रासायनिक नाम – पोटेशियम एलुमिनियम सल्फेट है। और इसे इग्लिश में “Alum” कहते है। जब किसी द्विलवण (जो की सल्फेट हो) में क्रिस्टलन जल जुड़ा रहता है, तो उसे फिटकरी कहा जाता है।
फिटकरी बनाने की विधि:- जब पोटैशियम सल्फेट के मिश्रण का सांद्रण किया जाता है तब फिटकरी (Alum) प्राप्त होती है।
फिटकरी का सूत्र (Chemical Formula): (KAl(SO4)2.12H2O) इस फ़ॉर्मूले को कभी-कभी (K2SO4)(AL2SO4).12H2O भी कहा जाता है।
फिटकरी के प्रकार (Type of Alum)
- पोटाश फिटकरी – KAl(SO4)2. 12H2O
- सोडियम फिटकरी – NaAl(SO4)2·12H2O
- अमोनियम फिटकरी – (NH4)Al(SO4)2
- फेरिक फिटकरी (फेरिक अमोनियम फिटकरी) – AB(SO4)2.12H2O
- क्रोम फिटकरी (पोटेशियम क्रोमियम फिटकरी) – KCrS2O8
फिटकरी का उपयोग और फायदे | Benefits of alum
फिटकरी के उपयोग करने से कई सारे फायदे होते है, वैसे तो फिटकरी दो तरहा की होती है लाल और सफ़ेद लेकिन हम ज्यादातर सफ़ेद फिटकरी का इस्तेमाल करते है और वह आसानी से मिल जाती है।
फिटकरी में एंटीबैक्टेरियल गुण पाए जाते है जो हमारे लिए काफी फायदेमंद है। इसे कई लोग सेविंग करने के बाद इस्तेमाल करते है साथ ही पानी को साफ करने के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है।
यह सेहत के साथ-साथ आपके सौंदर्य के लिए भी काफी फायदे मंद है, आयुर्वेद अनुसार माना जाता है की इसमें ऐसे गुण पाए जाते है की जो कई बीमारियों के लिए फायदेमंद है।
- फिटकरी का उपयोग कपडे रंगने में होता है।
- इसका उपयोग औषधि बनाने में होता है।
- जीवाणु नाशक के रूप में फिटकरी का उपयोग किया जाता है।
- अग्निशामक यंत्र बनाने में फिटकरी उपयोगी होती है।
- शेविंग कट या किसी चोट से बह रहे खून को रोकने के लिए।
- चहेरे की झुर्रियों से निजात पाने के लिए।
- पसीने की बदबू से निजात पाने के लिए।
- यूरिन इंफेक्शन हो तो फिटकरी काफी फायदेमंद है।
- दांतो की हर समस्या से छुटकारा पाने के लिए।
फिटकरी के नुकसान |Side effect of Alum
फिटकरी का इस्तेमाल करने से पहले कुछ बातों को जान लेना बेहद जरुरी होता है। क्यों की जब भी हम फिटकरी का उपयोग बाहरी रूप में करते है तो ज्यादा हानि या नुकसान नहीं पोहचती है, लेकिन जब हम फिटकरी को रोग ख़तम करने के लिए आतंरिक प्रयोग करते है थोड़ा नुकसान पोहचा सकती है।
तो इस लिए फिटकरी का आंतरिक प्रयोग करने से पहले हमें किसी डॉक्टर से कन्सल्ट करना बहोत जरुरी है। और इस चीज का ज्यादा इस्तेमाल करने से हमारे फेफड़े, किडनी और पेट को नुकसान पोहचा सकती है।
इस लिए फिटकरी का इस्तेमाल करने से पहले हम लोगो को इसके सारे फायदे और नुकसान जान लेना बेहद जरुरी होता है। तभी हम उसके हानि/नुकसान से बच सकते है।
FAQs for Fitkari in Hindi
फिटकरी का रासायनिक नाम और सूत्र क्या होता है?
फिटकरी (Alum) एक रंगहीन, क्रिस्टलीय पदार्थ होता हैं इसका रासायनिक नाम पोटेशियम एलम है और इसका सूत्र है (KAl(SO4)2.12H2O).
फिटकरी का सूत्र कैसे पढ़ा जाता है?
फिटकरी का रासायनिक फार्मूला (KAl (SO4)2.12H2O) होता है| इस रासायनिक सूत्र को कभी-कभी (K2SO4)(AL2SO4).12H2O भी पढ़ा और लिखा जाता है|
फिटकरी का फुल फॉर्म क्या है?
फिटकरी को इंग्लिश में Alum कहते है और इसका रासायनिक नाम ‘पोटेशियम एल्युमिनियम सल्फेट’ होता है।
इसे भी पढ़े!
- इंटरनेट क्या है? इंटरनेट के बारे में रोचक तथ्य हिंदी में
- वाइट फंगस क्या है? कारण और इसके बचाव
- DRDO 2-DG medicine: क्या है, किसने बनाई, कीमत और कितने मात्रा में लेना है?
- पानी का संरक्षण कैसे करें?
Conclusion!
इंटरनेट पर आज कल फिटकरी से related लाखों information भरी पड़ी है और हजारो videos अवेलेबल है, जिसमे बताया जाता है की यह करो तो ऐसे होगा यह करो तो वैसा होगा और अभी कोरोना की महामारी के समय दुनिया में यह भ्रांति फैली हुई है ऐसी चीजों के इस्तेमाल से कोरोना ठीक हो जायेगा।
लेकिन मेरा आप लोगो से अनुरोध है की किसी भी चीज का दवाई के रूप में इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले। में आशा करता हु की फटकारी जुडी जानकारी, fitkari ka sutra kya hai, फिटकरी क्या है, फिटकरी के उपयोग, फायदे और नुकशान से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी आप लोगो को जानकर अच्छी लगी होगी अगर अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ share जरूर करे और ऐसे ही ज्ञान पूर्ण बाटे जानने के लिए हमारे वेबसाइट को visit करते रहे धन्यवाद्।