साल 2023 में इन सभी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत, फिर बढ़ेगा DA और इतनी मिल सकती है सैलरी!

Central Employee DA Hike 2023: साल 2023 में सभी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरो को बड़ा फायदा मिल रहा है, त्रिपुरा सरकार ने अभी हल ही में अपने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरो के महगाई भत्ते यानि (DA) और महगाई रहत में 12% बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह खुशखबरी सुन कर सभी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए नए साल ख़ुशी से भर गया है वही दूसरी तरफ केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के 2023 में डीए बढ़ोत्तरी को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।

सभी को यह उम्मीद है की AICPI इंडेक्स के आंकड़ों में लगातार बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार एक बार फिर अपने कर्मचारियों और पेंशनरों का 3% से 5% तक का DA बढ़ा सकती है। वही सभी यह उम्मीद लगाकर बैठे है की अगले फरवरी या मार्च में होली तक इसका आधिकारिक एलान कर सकती है। हाला की आप लोगों को बता दे की अभी तक इसके बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

आपकी जानकरी के लिए बता दे की केंद्र सरकार साल में दो बार जनवरी और जुलाई में AICPI इंडेक्स के आधार पर केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) और महंगाई राहत (Dearness Relief) में संशोधन करती है। और इसी आधार पर फिर से यह उम्मीद लगाई जा रही है की DA बढ़ोतरी होगी, फ़िलहाल अभी जुलाई से लेकर सितंबर तक के आंकड़े आ चुके है और अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के आंकड़ें आना बाकी हैं। वही इस साल AICPI इंडेक्स में कुल 2.1 फीसदी की तेजी आई है और सितंबर में यह आंकड़ा 131.2 पर रहा है। इन्ही AICPI इंडेक्स के आंकड़ों से यह तय होगा कि जनवरी 2023 में कर्मचारियों और पेंशनरों का कितना महंगाई भत्ता बढ़ेगा।

DA 42% या 43% होगा

हाल के समय में सभी केन्द्रीय कर्मचारियों का महगाई भत्ता यानि (DA) 38% मिल रहा है। वही आने वाले समय में यह उम्मीद लगाई जा रही है की साल 2023 में केन्द्रीय कर्मचारियों-पेंशनरों का डीए 3% से 5% तक बढ़ सकता है यानि जिसके बाद DA बढाकर 42% या 43% हो सकता है। वही अगर 4% महगाई भत्ता बढ़ता है तो 18000/- हजार रुपये सैलरी पाने वाले कर्मचारियों को हर महीने 720/- रूपये और सालाना 8640/- रुपये सैलरी में बढ़ोतरी होगी।

यानि की अभी 56900/- रुपये सैलरी पाने वाले कर्मचारियों को हर महीना 2276/- रुपये और सालाना सैलरी में 27312/- रुपये की बढ़ोतरी होगी। इसी के साथ सम्भावना है की कर्मचारियों और पेंशनरों की महगाई राहत यानि की (DR) भी बढ़ा सकती है। इन सभी बदलाव के बाद 48 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को सीधा फायदा होगा। यानि आने वाले नए साल में सभी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों की बल्ले-बल्ले!

Website HomeClick Here
Telegram GroupJoin Now
Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here