BSF Recruitment 2022 in Hindi | BSF ने ग्रुप बी के तहत वर्कशॉप विंग के लिए पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, 12 जुलाई तक करें आवेदन जानें पूरी जानकारी! (Recruitment Notification, Vacancies Detail, Important Dates, Eligibility Criteria, Age Limit, Salary, How to Apply Online).
BSF Recruitment 2022: देश की सेवा करने का जज़्बा रखने वाले नौजवानो के लिए सुनहरा मौका सीमा सुरक्षा बल, BSF ने ग्रुप बी के तहत वर्कशॉप विंग के लिए बंपर पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती सब इंस्पेक्टर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए है ऐसे में जो भी कैंडिडेट इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहता है वह 12 जुलाई 2022 तक बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर अपना आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं।
अनुक्रम
बीएसएफ भर्ती (BSF Recruitment 2022 in Hindi)
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सीमा सुरक्षा बल “बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स” (BSF) ने ग्रुप बी के तहत वर्कशॉप विंग के लिए बंपर पदों पर भर्ती जारी की है। बीएसएफ में कुल 110 पदों पर भर्ती की जाएगी। जारी किये नोटिफिकेशन पर इन पदों पर भर्तियों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया की आखिरी तारीख 12 जुलाई 2022 तक उसकी ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण।
UPSC Recruitment 2022
विभाग का नाम | सीमा सुरक्षा बल (BSF) |
पद का नाम | एसआई (IS), कांस्टेबल |
कुल वैकेंसी | 110 |
योग्यता | कांस्टेबल के पदों पर 10वीं पास और एसआई के पदों पर ऑटो मोबाइल इंजीनियरिंग/मैकेनिकल इंजीनियरिंग/ऑटो इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 12 जुलाई 2022 |
श्रेणी | सरकारी |
ऑफिशियल वेबसाइट | rectt.bsf.gov.in |
बीएसएफ भर्ती अधिसूचना (BSF Recruitment Notification 2022)
सीमा सुरक्षा बल (BSF) के अनुसार जारी नोटिफिकेशन में फॉर्म भरने की विस्तृत जानकारी दी गई है, जिसे उम्मीदवार उसकी ऑफिशल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in या नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। आईएस और कॉस्टेबल के अन्य पदों के लिए भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 जुलाई 2022 हैं।
महत्वपूर्ण लिंक | |
बीएसएफ भर्ती 2022 अधिसूचना लिंक | क्लिक करें |
आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक | क्लिक करें |
ऑफिसियल वेबसाइट | क्लिक करें |
बीएसएफ भर्ती रिक्ति (BSF Vacancy Details 2022)
आप यहाँ से BSF Recruitment 2022 in Hindi के तहत पदों की नियुक्तियों के बारे में जान सकते है।
BSF Vacancy Details 2022
Post (पद) | No. of vacancies (रिक्तियों की संख्या) |
एसआई (वाहन मैकेनिक) | 12 |
एसआई (ऑटो इलेक्ट्रीशियन) | 4 |
एसआई (स्टोर कीपर) | 6 |
कांस्टेबल (ओटीआरपी) पुरुष | 8 |
कांस्टेबल (ओटीआरपी) महिला | 1 |
कांस्टेबल (एसकेटी) पुरुष | 6 |
कांस्टेबल (फिटर) पुरुष | 6 |
कांस्टेबल (फिटर) महिला | 1 |
कांस्टेबल (बढ़ई) पुरुष | 4 |
कांस्टेबल (ऑटो इलेक्ट्रीशियन) पुरुष | 9 |
कांस्टेबल (ऑटो इलेक्ट्रीशियन) महिला | 1 |
कांस्टेबल (वाहन मैकेनिक) पुरुष | 17 |
कांस्टेबल (वाहन मैकेनिक) महिला | 3 |
कांस्टेबल (बीएसटीएस) पुरुष | 6 |
कांस्टेबल (बीएसटीएस) महिला | 1 |
कांस्टेबल (वेल्डर) पुरुष | 10 |
कांस्टेबल (वेल्डर) महिला | 1 |
कांस्टेबल (पेंटर) पुरुष | 4 |
कांस्टेबल (असबाब) पुरुष | 5 |
कांस्टेबल (टर्नर) पुरुष | 5 |
Total | 110 |
बीएसएफ के पदों पर के लिए योग्यता (BSF Eligibility Criteria)
सीमा सुरक्षा बल (BSF) में एसआई के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ऑटो मोबाइल इंजीनियरिंग/मैकेनिकल इंजीनियरिंग/ऑटो इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए। और वहीं, कांस्टेबल के पदों पर भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास में 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके साथ ही 3 साल का अनुभव भी होना चाहिए। शैक्षिक योग्यता के बारे में अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें।
बीएसएफ के पदों पर के लिए आयु-सीमा (BSF Age Limit)
सीमा सुरक्षा बल (BSF) में एसआई के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के आयु सीमा की बात करे तो उम्मीदवारों की अधिकतम आयु-सीमा 30 साल होनी चाहिए। वहीं, कांस्टेबल के पदों पर आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष निर्धारित की गई है।
बीएसएफ के पदों पर सैलरी कितनी? (BSF Salary)
सीमा सुरक्षा बल (BSF) में भर्ती के माध्यम से एसआई के पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 35,000 से लेकर 1,12,400 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। वहीं, कांस्टेबल के पदों पर चयनित 21,700 से लेकर 69, 100 रुपये तक का वेतन मिलेगा।
इसे भी पढ़े!
- SSC CGL क्या है? एसएससी सीजीएल की तैयारी कैसे करे?
- IB ACIO की पूरी जानकारी और IB ACIO Full Form in Hindi
- UPSC Full Form और यूपीएससी क्या है, कार्य और इतिहास?
- FDI Full Form, एफडीआई के प्रकार, फायदे और नुकसान पूरी जानकारी!
- Present Indefinite Tense in Hindi
FAQ (BSF Recruitment 2022 in Hindi)
Q.1 BSF Recruitment 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि कब है?
बीएसएफ भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जुलाई 2022 तक है।
Q.2 BSF Recruitment 2022 के तहत कितने पदों पर भर्तियां होगी?
बीएसएफ भर्ती 2022 के तहत एसआई और कांस्टेबल के पदों पर कुल 110 रिक्तियां निर्धारित की गई हैं।
Q.3 BSF Recruitment 2022 ऑनलाइन आवेदन के लिए आवेदन शुल्क क्या है?
बीएसऍफ़ पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अलग-अलग आवेदन शुल्क देना होगा. हालांकि, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन फीस नहीं है.
Q.4 BSF Recruitment 2022 के लिए आयु सीमा क्या है?
बीएसएफ भर्ती 2022 के लिए एसआई के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु-सीमा 30 साल होनी चाहिए। वहीं, कांस्टेबल के पदों पर आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष निर्धारित की गई है।
होमपेज | यहाँ क्लिक करे! |
अंतिम शब्द!
तो दोस्तों आप अगर BSF Recruitment 2022 in Hindi के तहत सीमा सुरक्षा बल यानी की BSF के द्वारा निकली गई ग्रुप बी के तहत वर्कशॉप विंग के पदों पर भर्ती के लिए योग्यता प्राप्त करते है और इन पदों की भर्तियों के लिए आवेदन करना चाहते है तो उसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म अप्लाई कर सकते है। इस पोस्ट के रिगार्डिंग कोई भी जानकारी के लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है या कोई प्रश्न हो तो हमें नीचे दिए Comment Box में पूछ सकते है धन्यवाद्।
Disclaimer
दोस्तों, www.mysecretguide.com सरकार द्वारा चलाई जा रही वेबसाईट नहीं है, इसे सरकारी वेबसाइट ना समझें। वेबसाईट पर उपलब्ध सभी जानकारी विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट, खबरों की वेबसाइट और न्यूज़ पेपर द्वारा ली जाती हैं। कोई भी जानकारी का उपयोग करने से पहले विभाग की ऑफिसियल साईट जरुर चेक करें।